कन्हैया झूले झूला,जरा हौले झोंका दीज्यो।
राधिका झूले झूला, जरा हौले झोंका दीज्यो।
राधिका झूले झूला, जरा हौले झोंका दीज्यो।
कुंजवन की बगिया में झूला बांध्यो है,
ललितादिक सखियों सुंदर सजायो है;
पवन मंद लहेरायो--जरा हौंले..
सावन की रमझीम की तान लगी है,
नन्हे नन्हे बिन्दु की लडी बनी है;
राधेश्याम मंद मुसकाये-जरा हौंले..
मोर बपैया सूर पुरावे,
गोप गोपियां ढोल बजावे;
वृंदावन खील ऊठा है--जरा हौले..
"बेला,"चमेली, चंपाफूल लाये,
हसी हसी राधा के बाल सजाये:
वनवासी लेते बलैया--जरा हौले
कन्हैया झूले झूला ,जरा हौले झोंका दीज्यो।
7/31/2026

No comments:
Post a Comment